
प्रति वर्षों में कई लाखों विद्यार्थी 12वीं पास करते हैं अब उनके पास सबसे बड़ी चुनौती रहती है-
“अब आगे क्या कोर्स करूँ?”
अनेकों छात्र-छात्राए बीएससी, सीएस इंजीनियरिंग, मेडिकल अध्ययन बीकॉम यह कोर्स इंजीनियरिंग चुनते हैं। यह कोर्स / डिग्रीयां चुनते है , लेकिन सभी स्टूडेंट इन कोर्स को अफोरड नहीं कर पते या इंट्रेस्ट नहीं रखते है इस इस्थिति में भी हम अनेकों स्किल सिख सकते है और वो भी कम फीस में जिस कोर्स को करने के बाद आप अपने करियर को बना सकते है और अच्छी सैलरी के साथ।
कम खर्च में कई उपयोगी स्किल सीखना, जिससे जल्दी नौकरी, फ्रीलांसिंग या व्यवसाय शुरू किया जा सकता है।
अच्छी नौकरी पाने के लिये सिर्फ डिग्री की ही नहीं बल्कि आज के युग में स्किल को इम्पोर्टेंस दिया जाता है अगर तुम सही स्किल – प्रैक्टिस सीख सकते है तो आप नौकरी , फ्रीलांसिंग या अपना छोटे बिज़नेस का सा स्टार्टअप भी कर सकते है
आज के इस ब्लॉग में हम विस्तारपूर्वक जानेंगे –
- 12 वीं के बाद क्या स्किल सीखना चाहिए।
- Top 10 best low fees skill after 12th
- Free में resource कहां से सीखें
- FAQs (frequently asked questions)
- career final tips
क्यों जरुरी है स्किल सिखना 12th के बाद?
स्टूडेंट के पास दो रस्ते होते है 12th के बाद – 12th के बाद दो रस्ते स्टूडेंट के पास होते है।
- Higher Education + Skill
- Only Skill सीखकर शुरू करो career
आज की दुनिया में कम्पनी ऐसे को हायर करना चाहती है जिनके पास डिग्री + स्किल है। डिग्री लेकर जॉब के लिये अप्लाई करोगे वहां पर competition और वेतन भी कम प्राप्त होता है।
स्किल सीखने का फायदे
- कम फीस में कैरियर को शुरू कर सकते हैं
- जल्दी सैलेरी प्राप्त / बना सकते है
- Job ,Freelancing , Business – किसे भी प्रकार से कर सकते है
- Digital का स्किल से घर में रहकर काम कर सकते है
- Future Proof Career बना सकते है
12वीं के बाद आप जानते हैं कौन-कौन सी स्किल कम फीस में सीख सकते हैं
नीचे दिए गए सभी कौशल (Skills) आप बहुत ही कम फीस में सीख सकते हैं और इनमें भविष्य में काम के अनेकों अवसर हैं।
1. डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)
अवधि: 3–6 महीने
फीस: ₹4,500–₹16,000 (लेकिन Free कोर्स YouTube और Google से सीख सकते हैं)
क्या सीखेंगे?
- Search Engine Optimization (SEO)
- सोशल मीडिया मार्केटिंग (Social Media Marketing)
- गूगल ऐड्स और फेसबुक ऐड्स (Google ads , Facebook ads)
- ईमेल मार्केटिंग (Email Marketing)
- कंटेंट मार्केटिंग (Content Marketing)
अवसर:
आज के समय में सभी व्यवसाय वाले चाय वह छोटे संस्थान हो या बड़े बोस्निसेस मन अपने बिज़नेस को बढ़ने के लिया ऑनलाइन ले जाना चाहते है और सभी को एक डिजिटल मार्केटिंग विषेशज्ञों की आवश्कयता होती है।
कमाई:
- नौकरी: ₹10,000–₹25,000 प्रति माह
- फ्रीलांसिंग: ₹4,500–₹50,000 प्रति माह
2. ग्राफिक डिजाइनिंग (Graphic Designing)
अवधि: 3–6 महीने
फीस: ₹2,500–₹10,000 (Free कोर्स यूट्यूब में मुफ्त सीख सकते हैं)
उपयोगी सॉफ्टवेयर कौन से हैं : Photoshop , Canva , Illustrator , Coral Draw
अवसर:
- लोगो का डिज़ाइन (Logo design)
- सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post)
- यूट्यूब थंबनेल (You tube Thumbnail)
- कंपनी ब्रांडिंग (Company Branding)
कमाई:
- फ्रीलांसिंग: ₹6,00–₹5,000 प्रति डिज़ाइन
- नौकरी: ₹12,000–₹20,000 प्रति माह
3. वीडियो एडिटिंग (Video Editing)
अवधि: 2–4 महीने
फीस: ₹2,000–₹10,000
सॉफ्टवेयर: Filmora, Adobe Premiere Pro
अवसर:
यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और डिजिटल एजेंसियों को अच्छे वीडियो एडिटर की हमेशा ज़रूरत रहती है।
कमाई:
- फ्रीलांसिंग प्रोजेक्ट: ₹2,000–₹20,000
- नौकरी: ₹10,000–₹25,000 प्रति माह
4. कंटेंट राइटिंग / कॉपीराइटिंग (Content Writing / Copywriting)
अवधि: 1–3 महीने
फीस: बिल्कुल मुफ्त (सिर्फ आपके अंदर लखेन कौशल होना चहिये)
अवसर:
- सोशल मीडिया पोस्ट (Social Media Post)
- ब्लॉग और वेबसाइट लेखन Blog and Website)
- विज्ञापन और प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन (Advertisement and Product Description)
कमाई:
- नौकरी: ₹5000–₹16,000 प्रति माह
- फ्रीलांसिंग: ₹0.60–₹5 प्रति शब्द
5. वेब डेवलपमेंट (Web Development)
अवधि: 6 महीने
फीस: मुफ्त ( YouTube)
भाषाएँ: HTML, CSS, JavaScript, PHP, Python
अवसर:
हर कंपनी और संस्था को वेबसाइट की ज़रूरत होती है। इसलिए वेब डेवलपर्स की मांग हमेशा रहती है।
कमाई:
- नौकरी: ₹12,000–₹35,000 प्रति माह
- फ्रीलांसिंग: ₹5,000–₹40,000 प्रति प्रोजेक्ट
6. ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग (Blogging & Affiliate Marketing)
अवधि: सीखते-सीखते कमाई शुरू
फीस: सिर्फ डोमेन होस्टिंग और डोमेन (₹3000 सालाना) them
अवसर:
- गूगल ऐडसेंस से कमाई ब्लॉग लिखकर
- एफिलिएट मार्केटिंग से कमीशन
कमाई:
- शुरुआत में धीरे-धीरे आय
- लंबे समय में ₹20,000 से ₹1,00,000+ प्रति माह
7. एम.एस. ऑफिस और बेसिक कंप्यूटर स्किल (MS Office & Basic Computer Skills)
अवधि: 2–3 महीने
फीस: ₹2000–₹6000
सॉफ्टवेयर: Excel Word, PowerPoint Excel
अवसर:
- ऑफिस असिस्टेंट (Audit Assistant)
- डाटा एंट्री डाटा एंट्री (Data Entry)
- क्लेरिकल कार्य (Clerical Work)
कमाई:
₹8,000–₹20,000 प्रति माह
8. स्पोकन इंग्लिश और कम्युनिकेशन स्किल (Spoken English & Communication)
अवधि: 2–4 महीने
फीस: ₹3,000–₹7,000 (यूट्यूब और मोबाइल ऐप से मुफ्त भी सीख सकते हैं)
अवसर:
इंटरव्यू, नौकरी और व्यापार में सफलता के लिए संचार कौशल सबसे महत्वपूर्ण है।
कमाई:
सीधी आय नहीं, लेकिन हर करियर में उन्नति का सबसे बड़ा साधन यही है।
9. फोटोग्राफी और फोटो एडिटिंग (Photography & Editing)
अवधि: 2–6 महीने
फीस: ₹6,000–₹10,000 (बेसिक DSLR कोर्स)
सॉफ्टवेयर: Photoshop, Lightroom
अवसर:
- शादी और इवेंट फोटोग्राफी
- प्रोडक्ट फोटोग्राफी (ई-कॉमर्स)
कमाई:
- प्रति प्रोजेक्ट: ₹5,000–₹50,000
- फ्रीलांसिंग अवसर हैं
10. शेयर मार्केट और ट्रेडिंग (Stock Market & Trading)
अवधि: 1–2 महीने बेसिक भी सीख सकते हैं
फीस: मुफ्त (YouTube)
अवसर:
- ट्रेडिंग से अल्पकालिक आय
- निवेश कर के लंबी अवधि में धन अर्जित करना
कमाई:
- जोखिमपूर्ण होता है ,लेकिन सही सीखने पर बड़े लाभ की सम्भावना होती है।
12वीं के बाद मुफ्त में स्किल कहाँ से सीखें?
यदि आपका बजट कम है तो भी चिंता की बात नहीं। कई प्लेटफॉर्म बिल्कुल मुफ्त में स्किल सिखाते हैं:
- यूट्यूब (लगभग सभी स्किल के लिया)
- गूगल डिजिटल गैराज (Digital Marketing)
- Free code camp (Coding, Web development) (सस्ते या मुफ्त कोर्स)
आप कौन-सी स्किल चुनें?
- यदि आप एक क्रिएटिव / रचनात्मक कार्यो में रूचि है तो ग्राफ़िक डिजाइनिंग , वीडियो एडिटिंग , फोटोग्राफी
- यदि आप लेख पसंद करते है – कंटेंट ब्लॉगिंग
- यदि आप तकनीकी कार्यों में रूचि रखते है तब – वेब डेवलपमेंट
- यदि आप मार्केटिंग में इंट्रेस्ट रखते है तो -डिजिटल मार्केटिंग
- यदि आपको संचार सुधर करने में इंट्रेस्ट है तो स्पोकन इंग्लिश , पब्लिक स्पीकिंग.
आपको हमेसा वही स्किल चुनें जिसमे आपकी रूचि हो तब ही आप आगे आने वाले समय में सक्सेस हो सकेंगे।
अक्सर कुछ प्रश्न पूछे जाते है (FAQs)
प्र.1: क्या 12वीं पास छात्र फ्रीलांसिंग कर सकता है?
हाँ, बिल्कुल। डिजिटल मार्केटिंग ,कंटेंट राइटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो एडिटिंग जैसी स्किल से आप तुरंत फ्रीलांसिंग शुरू कर सकते हैं।
प्र.2: 2025 में सबसे ज्यादा मांग किस स्किल की है?
डिजिटल मार्केटिंग, कंटेंट राइटिंग , वीडियो एडिटिंग और वेब डेवलपमेंट की मांग सबसे अधिक है।
प्र.3: क्या डिग्री के बिना स्किल सीख सकते हैं?
हाँ, ये सभी स्किल पूरी तरह प्रैक्टिक पर आधारित हैं और इनके लिए किसी डिग्री की ज़रूरत नहीं होती।
प्र.4: क्या यूट्यूब से सीखना पर्याप्त है?
हाँ, शुरुआती स्तर पर यूट्यूब पर सीखना पर्याप्त है। लेकिन अभ्यास (Practice) और प्रोजेक्ट्स करना जरूरी है।
प्र.5: कितने समय में कमाई शुरू हो सकती है?
यदि आप प्रतिदिन अभ्यास करते हैं तो 2–6 महीने में फ्रीलांसिंग या नौकरी शुरू कर सकते हैं।
निष्कर्ष
अगर आप सोच रहे हैं कि 12वीं के बाद स्किल कौन-सी सीखें जो( Low fees skills after 12th) , तो आपके पास अनेकों विकल्प हैं।
सबसे अच्छी स्किल्स है:
- डिजिटल मार्केटिंग
- कंटेंट राइटिंग
- ग्राफिक डिजाइनिंग
- वेब डेवलपमेंट
- ब्लॉगिंग और एफिलिएट मार्केटिंग
- वीडियो एडिटिंग
इन सभी स्किल की मांग आज है और आगे आने वाले समय में बनी रहेगी।
सबसे अधिक महत्वपूर्ण बात है – रूचि और निरंतर अभ्यास जिस कार्य या छेत्र में आपको रूचि है वसी स्किल को पकड़कर आगे बढ़ो उसमे निरंतर काम करे धिरे -धरे आपकी रूचि , आत्मविश्वाश , कमाई बढ़ती जाएगी।
याद रखें – डिग्री एक प्रमाणपत्र ही है लेकिन स्किल एक रियल भविष्य है।
डिस्क्लेमर :
इस आर्टिकल में बातये गए कोर्स व आय अनुमान के आधार पर आधारित है आपकी वास्तविक इनकम / आय आपके स्किल , मेनहत व अनुभव के अनुसार निर्भर करेगी।